फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 25 लाख से बने खेल मैदान के दिन बहुरे, हैंडओवर की तैयारी में विभाग

Thu, 01 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर के समीप ​स्थित स्पोर्ट हॉल परिसर में हो रही साफ-सफाई और अन्य कार्य संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप करीब 25 लाख रुपये से बनवाए गए खेल मैदान के दिन बहुरे हैं। इसका निर्माण पूरा हुए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है। बच्चों को खेल मैदान का लाभ नहीं मिल रहा। इसके परिसर में लोग कूड़ा डाल रहे थे। हालांकि विभाग ने अब इसके हैंडओवर की तैयारी की है। मैदान की साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में क्षेत्रीय सांसद विकास निधि से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के पड़ोस में खेल मैदान का निर्माण हुआ। मैदान के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी बनवाई गई। इसके परिसर में ओपन जिम के उपकरण भी लगाए। इस खेल मैदान और ओपन जिम का लाभ अब तक बच्चों को नहीं मिल सका है। जिम्मेदारों की अनदेखी से आसपास रहने वाले लोगों ने स्पोर्ट हाल के परिसर को कूड़ाघर बना दिया। साथ ही परिसर में झाड़-झंखाड़ भी उग आई। अब इस खेल मैदान के दिन बहुरे हैं। विभाग अब इसके हस्तांतरण की तैयारी में जुटा है। बृहस्पतिवार को मैदान की साफ-सफाई कराई जा रही थी। साथ ही हाल की सीढ़ियों के पास टाइल्स का काम भी कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले पीडी ने भी इसका निरीक्षण किया था। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि खेल मैदान के हस्तांतरण की तैयारी है। एक-दो दिन में इसे हस्तांतरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें