फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात करोड़ से सुधरेगी मिल परिक्षेत्र की 25 सड़कों की सूरत

Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मझोला में निर्माणाधीन ​​भिंडारा-गिधौर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अलग-अलग चीनी मिल परिक्षेत्र की 25 सड़कों के दिन बहुरे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से पूर्व में स्वीकृत इन सड़कों के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए धनराशि जारी हुई है। सड़कों का निर्माण 7.12 करोड़ से कराया जाएगा। सड़कों की सूरत संवरने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


लंबे समय से खस्ताहाल चीनी मिल परिक्षेत्र के सड़कों के निर्माण की मंजूरी कुछ माह पूर्व मिली थी। कुछ सड़कों पर काम भी शुरू करा दियाथा। इनमें कुछ सड़कों का थोड़ा हिस्सा या आगे की सड़क का भाग छूट गया। कई अन्य सड़कें भी खस्ताहाल थीं। राज्यपाल की स्वीकृति से जिले में मिल परिक्षेत्र की 25 सड़कों के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए सात करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि जारी हुई है। इन सड़कों में बीसलपुर रढैता मार्ग से खांडेपुर, बीसलपुर-चौसरा मार्ग का पुनर्निर्माण, मुडिया हुलास से कटकवारा मार्ग, मझोला- सितारगंज मार्ग भिंडारा से गिधौर सीसी सड़क तक संपर्क मार्ग, ड्यूनी डाम मार्ग से सूरजपुर का शेष भाग, माधोटांडा से बराही मार्ग का द्वितीय भाग, मैनाकोट मंडी चौखापुरी से करेलिया स्कूल तक संपर्क मार्ग आदि शामिल हैं। धनराशि जारी होने से इन सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी। लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें