गांधी स्टेडियम फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म मामले के आरोपी।
पीलीभीत। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त समन्वय में आयोजित राज्यस्तरीय सब-जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को गांधी स्टेडियम में हुआ। रोमांचक मुकाबलों के बीच झांसी मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कप, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दिनभर खेले गए मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल आजमगढ़ मंडल और गोरखपुर मंडल के बीच हुआ, जिसमें ट्राई ब्रेकर में आजमगढ़ ने 5-4 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल झांसी और कानपुर के बीच हुआ, जिसमें झांसी की टीम 2-1 से विजेता रही।
फाइनल में आजमगढ़ और झांसी आमने-सामने आए। दोनों टीमें जीत के लिए पूरा दमखम दिखाती रहीं, लेकिन आखिरी क्षणों में झांसी ने निर्णायक गोल दागकर 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया।
इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, डिफेंडर और गोलकीपर को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, फुटबॉल संघ अध्यक्ष कपिल देव सिंह, संयुक्त निदेशक सहकारिता राजेश कुमार सिंह, एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष देव सिंह, कोषाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, कोच और वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।
गांधी स्टेडियम फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म मामले के आरोपी।