कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ललौरीखेड़ा में छात्राओं के साथ आईपीएस नताशा गोयल स्रोत :
पीलीभीत। कस्तूरबा गांंधी बालिका विद्यालय खमरिया पुल-ललौरीखेड़ा में छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन की सीख देते हुए सीओ सदर/ आईपीएस नताशा गोयल ने कहा कि चुप्पी तोड़ें- किसी तरह की समस्या हो तो खुलकर बोलें। उन्होंने छात्राओं को नहीं डरने और समस्या का सामना डटकर करने की सलाह दी। किसी तरह का अपराध होने पर नजदीकी थाना, डायल 112, वूमेन पॉवरलाइन 1090 पर कॉल करने के लिए कहा।
आईपीएस नताशा गोयल ने जहानाबाद थाने की महिला शक्ति केंद्र की टीम के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। मिशन शक्ति की जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112, 181 और थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी दी। कहा कि महिला के प्रति अपराध के संबंध में चुप्पी तोड़नी होगी। अपराध के खिलाफ आगे आकर खुलकर अपनी बात कहें। उन्होंने साइबर अपराध के तरीके और बचाव के उपाय भी बताए। कहा कि सावधानी बरतकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। डिजीटल अरेस्ट, गेमिंग, फोन कॉल आदि से होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
पुलिस टीम ने किया छात्राओं को जागरूक
बरखेड़ा। मिशन शक्ति फेज- पांच के तहत पुलिस ने स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को एचआरपी डिग्री कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को नारी सशक्तीकरण से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आरक्षी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि किस तरह से अपने आप को समाज में सुरक्षित कर आगे बढ़ना है। समाज में नारी पर हो रहे जुल्म की शिकायत पुलिस मित्र बनकर तत्काल सूचना दें। नाम गोपनीय रखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य वंदना गुप्ता ने की। कार्यक्रम में कौशल कुमार गंगवार, प्रबंधक मुकेश गुप्ता, दरोगा सुभाष पाठक, कांस्टेबल राहुल भाटी, ललित चौहान, अशोक कुमार, ज्योति गौड़, भावना, होमगार्ड ममता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।