फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल बैडमिंटन : एकल और डबल्स के फाइनल में पहुंचीं आठ टीमें

Sat, 27 Sep 2025 07:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लायंस स्कूल में बैडमिंटन मैच खेलती छात्रा। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
पीलीभीत। लायंस बाल विद्या मंदिर में शुक्रवार को इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन लीग और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग एकल और डबल्स में आठ टीमें फाइनल में पहुंची हैं। फाइनल मुकाबलेे शनिवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय समेत 12 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डॉ. जीडी अग्रवाल स्मृति इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उन्होंनेे बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक और टीम भावना का विकास होता। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लायंस बाल विद्या मंदिर, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, बेन-हर पब्लिक स्कूल, फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल एंजल्स स्कूल, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय और सेंट एलोयसिस आदि 12 कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर आाजमाइश की। सेमीफाइनल के बाद बालक-बालिका वर्ग की आठ टीमें एकल और डबल्स के फाइनल में पहुंची हैं। इनमें अंडर-17 बालक वर्ग एकल में लिटिल एंजल्स स्कूल व लायंस बाल विद्या मंदिर, डबल्स में लिटिल एंजल्स स्कूल व लायंस बाल विद्या मंदिर की टीम शामिल है। बालिका वर्ग एकल में लिटिल एंजल्स स्कूल व ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल और डबल्स में लिटिल एंजल्स स्कूल और लायंस बाल विद्या मंदिर की टीम फाइनल खेलेगी।

समारोह में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र, नीता मोदी, डॉ. पियूष अग्रवाल, अनिल मोदी, अनिल भटनागर, डॉ. संजीव अग्रवाल एवं बॉबी छावड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें