फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर तुड़वाया युवती का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। आरोपी ने अपने साथी की मदद से युवती के होने वाले पति के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भिजवा दिए। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा अमरिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह दो माह पूर्व नवादा श्यामपुर निवासी युवक के साथ तय किया था। आरोप है कि बहेड़ी (बरेली) के ग्राम आदलपुर निवासी सुभाष ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनके होने वाले दामाद को इंस्टाग्राम पर बेटी के आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजे।
आरोपी की इन हरकतों के चलते उसकी बेटी का रिश्ता टूट गया। साथ ही परिवार को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी एक बार रिश्ता तुड़वा चुका है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें