पूरनपुर। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश पर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव हरीपुर की सुरेश की पुत्री मीरा गिरकर घायल हो गई। घायल युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना पूरनपुर रेलवे स्टेशन के समीप की है। मीरा देवी किसी काम से शनिवार को एक ट्रेन पर सवार होकर नगर को आ रही थी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से पहले उतरने की कोशिश पर मीरा देवी गिरने से घायल हो गई। घायल को सीएचसी लाया गया। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद