फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी में शामिल होने गई युवती को बनाया बंधक, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रेम विवाह के बाद बहन की शादी में शामिल होने गई युवती को मायके पक्ष के लोगों पर बंधक बनाकर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र में दस अगस्त की बताई है। आरोप है कि युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बारे में पुलिस को नहीं बताया गया। एसपी सुकीर्ति माधव के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसने गांव की ही युवती के साथ 19 दिसंबर 2023 को रजिस्ट्रार कोर्ट के माध्यम से प्रेम विवाह किया था। युवती करीब छह माह तक उसके साथ रहती रही। इसके बाद युवक ने उसे बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके भेजा। आरोप है कि युवती के पिता, मां और भाइयों ने उसे उसके साथ भेजने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवती को कुछ दिन बंधक बनाकर रखा गया। युवक ने कई बार मामले की शिकायत जहानाबाद थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा भी दायर किया। इसके बाद न्यायालय में पहुंचकर पति के साथ जाने के बयान दिए।
आरोप है कि बीते 10 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने एक राय होकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक ने एसपी को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है। सीओ नताशा गोयल ने बताया कि मामले की शिकायत की गई है। जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें