फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यापारियों ने फूंका टीडीएम का पुतला

Mon, 27 Apr 2015 11:58 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा व्यापारियों ने लड़खड़ाई बीएसएनएल सेवा के विरोध में जेटीओ का घेराव कर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने प्रदर्शन कर टीडीएम का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था में शीघ्र सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नेतृत्व में युवा व्यापारियों ने टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचकर कई दिनों से लड़खड़ाई बीएसएनएल की मोबाइल सेवा के विरोध में जेटीओ का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने टेलीफोन एक्सचेंज गेट पर प्रदर्शन कर टीडीएम का पुतला फूंका।

 इस दौरान व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने कहा कि पिछले कई दिनों से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा लड़खड़ाई चल रही है। इससे उपभोक्ताओं को आपसी संपर्क को कई बार प्रयास  करने पड़ते हैं। रेंज में मोबाइल होने के बावजूद आउट ऑफ रेंज बताना, बात करते-करते कई बार फोन कटना आदि से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है। इसे अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तब उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन और पुतला दहन में विजयपाल विक्की, दीपक अग्रवाल, संजीव गुप्ता, गुड्डू बरकाती, राजू यादव,  इसहाक अहमद, सलीम, मोअत्तर अली, रौनक, कार्तिक आदि थे। एसडीओ देवकी नंदन ने बताया कि सुविधा में सुधार कराया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें