फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विषाक्त पदार्थ खाने से मोहल्ला हबीबगंज निवासी रामपाल भारती (32) की हालत खराब हो गई। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए रामपाल को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। बरेली में इलाज के दौरान मंगलवार रात डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने रामपाल का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

रामपाल के छोटे भाई राहुल ने बताया कि रामपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को मजदूरी करने खेत में गया था। घर लौटने पर उल्टियां होने पर उसके विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई। सीएचसी ले जाए गए रामपाल को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से रामपाल को बरेली ले जाया गया। बरेली में मंगलवार रात डेढ़ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामपाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें