कई बार किया दुष्कर्म
युवक लगभग एक वर्ष तक उसका यौन शोषण करता रहा। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जब युवती ने युवक से शादी करने का दबाव बनाया, तब युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया। युवती ने अपने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी।
घरवालों ने भी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माना। पीड़ित युवती ने सोमवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के विरुद्ध दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।