फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: मंडी समिति में खराब सेब फेंकने पर कांवड़ियों का हंगामा, अमरिया में हादसे के बाद हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 24 Jul 2023 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में सोमवार को पहले मंडी समिति में दूषित सेब फेंकने की बात को लेकर कांवड़ियों ने हंगामा किया। इसके बाद अमरिया में बाइक सवार दो कांवड़ियां हादसे में घायल हो गए। इसके बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
अमरिया में थाने के सामने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए जाने वाले कांवड़ियों की राह में काफी अड़चने सामने आई। इससे पुलिस के हाथ पांव फूले रहे। पहले मंडी समिति में दूषित सेब फेंकने की बात को लेकर कांवड़ियों ने हंगामा किया। बमुश्किल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद अमरिया में बाइक सवार दो कांवड़ियां हादसे में घायल हो गए। इससे गुस्साएं साथियों ने हरिद्धार नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटा बाद समझाने के बाद जाम खुला। इसमें दोनों घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दूर स्थानों से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के जत्थे को मंडी परिसर में ही रोका जाता है। जिसके बाद सुबह वहां से वह शहर के गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करने को जाते है। रविवार की शाम को मंडी परिसर में कई एक जत्थे वहां पर रूके हुए थे। जिसके बाद वहां से गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए फल मंडी होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान मंडी आढ़ती के एक कर्मचारी के द्वारा फलों को छठनी की जा रही थी। इसी दौरान एक दूषित फल वहां से गुजर रहे कांवड़ियां को जा लगा। 

ये भी पढ़ें- शिवमय हुई 'छोटी काशी': गोला गोकर्णनाथ में छाई केसरिया छटा, DM ने परिवार संग किया भोलेनाथ का अभिषेक
विज्ञापन

 

काफी देर तक हंगामा हुआ 

जिसके बाद अन्य साथियों में भी आक्रोश फैल गया। धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ गया। वहां मौजूद सभी कांवड़ियां मंडी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मगर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ न जाए इसके लिए अन्य पुलिस फोर्स को भी बुलवाया गया। जिसके बाद जैसे तैसे मामले के शांत कराया गया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर जगत पाल ने बताया है कि फल फेंकने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है।

मौके पर ही गलती स्वीकार करता रहा युवक

दूषित फल फेंकने के बाद आढ़ती का कर्मचारी काफी देर तक माफी भी मांगता रहा, लेकिन कांवड़ियां उसकी गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

हाईवे पर थाने के सामने लगाया जाम

रास्ता भटकने के बाद अमरिया मार्ग पर पहुंचे डाक कांवड लेकर जा रहे दो सगे भाइयों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने हरिद्वार नेशनल हाइवे पर घंटों जाम लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया लेकिन कांवड़ियों का गुस्सा नहीं थमा और घंटों जाम लगा रहा। घायलों को सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भेज दिया।

थाना माधोटांडा के गांव जमुनिया खास की रहने वाले दो सगे भाई भानुप्रताप और संजीव कुमार पुत्र बाबूराम शानिवार को हरिद्वार से डाक कांवड लेकर आ रहे थे। वह मोबाइल की लोकेशन के हिसाब से रास्ते पर आ रहे थे। इसी दौरान बारिश होने के कारण नेटवर्क प्रॉबलम हो जाने के कारण वह लोग रास्ता भटक कर अमरिया मार्ग पर पहुंच गए। दोनों भाई अमरिया होते हुए बरेली के अलखनाथ मंदिर में अभिषेक करने के लिए जा रहे थे। 

दोनों कांवड़िये गंभीर घायल 

इसी दौरान गांव मुडलिया गौस के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टकर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां भानुप्रताप की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी लगते ही वहां से गुजर रहे अन्य कांवड़ियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। 

गुस्साए कांवड़ियों ने हरिद्वार हाइवे स्थित थाने के सामने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद कांवडि़यों ने घंटों हाइवे पर जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। काफी देर कांवड़ियों का शांत कराया जा सका। सीओ डॉ प्रतीक दहिया ने बताया दो कांवड़ियां हादसे में घायल हो गए थे। जिनका उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

रास्ता बदलने पर कांवड़ियों का जत्था रुका

थाना न्यूरिया क्षेत्र का एक जत्था शहर की सुनहरी मजिस्जद चौराहा पहुंचा। जहां से धुनों वाला चौराहा होते हुए जाना चाहा रहे थे, लेकिन रूट न होने की वजह से पुलिस ने उधर से कांवड़ियों को नहीं जाने दिया गया। जिससे काफी देर तक वहां पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद परपंरागत तरीके से जत्थे को रवाना किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें