फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: युवक ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर बनाया वीडियो, पुलिस ने कब्जे में ली रायफल

Thu, 16 Mar 2023 11:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के बाद गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी रायफल को कब्जे में ले लिया। आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
युवक ने रायफल से की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा में रायफल से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक रायफल से फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के बाद गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी रायफल को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसे बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया गया। वायरल वीडियो में युवक लाइसेंसी रायफल से फिल्मी अंदाज में फायर करते हुए दिखाई दिया। वायरल वीडियो के साथ एक गाना भी अपलोड किया गया था। 

Umesh Pal Hatyakand: जेल अफसरों व सिपाहियों के फोन छिपा उमेश की हत्या का राज!, सद्दाम को बचाने के लिए अशरफ...
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता जानने के लिए पुलिस ने लाइसेंसधारक से पूछताछ की। इसके बाद रायफल को कब्जे में ले लिया। मामले में विधिक कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें