पीलीभीत। हैंडपंप पर पानी भर रहे युवक की दूसरे समुदाय के युवकों ने रॉड पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनगढी पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में पंच देव मंदिर के पास रहने वाले सोनू ने थाने में तहरीर में कहा है कि वह 17 सितंबर को शाम साढ़े सात बजे पानी भरने के लिए रेलवे कॉलोनी के हैंडपंप पर गए थे तभी तौफीक अपने दो अन्य साथियों के साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर कांच की बोतल व रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।