गजरौला। थाना क्षेत्र के सुहास मार्ग के किनारे बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी।
सुबह करीब 10 बजे कुछ राहगीरों ने सुहास मार्ग के किनारे एक युवक को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। सूचना सुहास चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा निवासी धाराजीत (32) के रूप में हुई। मृतक के परिवार में पत्नी धनदेई, पुत्री कंचन और पुत्र आर्यन शामिल हैं। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।