गजरौला। गांव कल्याणपुर में नहर के पास लगे हैंडपंप से पानी पीने गया युवक नहर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद युवकों ने शव को नहर से बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी।
गांव निवासी राजेश कुमार (34) पुत्र नारायण लाल बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के निकट नहर की तरफ गए थे। बताया जाता है कि वह नहर के नजदीक लगे हैंडपंप से पानी पीने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। चिल्लाने की आवाज पर आसपास मौजूद युवक मौके पर पहुंचे और उसे नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। संवाद