फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जेठ के परिवार पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पति की गैरमौजूदगी में पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव साड़ी के फंदे के सहारे कुंडे से लटकता मिला। पति ने भाई, भाभी समेत तीन लोगों पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां निवासी चंदा देवी (27) पत्नी रवि कुमार मंगलवार शाम घर पर मौजूद थी। पति किसी काम से गांव के अड्डे पर गया था। घर लौटने पर उसे पत्नी का शव लटकता मिला, जिसे देख घर में चीख पुकार मच गई। रवि ने अपने बड़े भाई मदनलाल उसकी पत्नी रुकमणी और भतीजे विशाल पर हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते भाई से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर 11 अगस्त को भी झगड़ा हुआ था। इसमें बांका मारने से पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
उक्त मामले में एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इधर, थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतका के पुत्र राज और हरवंश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें