फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 11 Jun 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर सोमवार रात डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर बैठा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
राजेश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में सोमवार की देर रात डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार युवक हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस से भिजवाया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। 

विज्ञापन


बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौंगहा निवासी राजेश कुमार पुत्र कोमल प्रसाद उम्र 22 वर्ष अपने गांव के ही छत्रपाल के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर टिकरी गांव से खाद लेकर अपने गांव लौंगहा वापस आ रहा था। जैसे ही बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर  सिमरा चौराहे पर बन रहे टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उसके ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेश ट्रैक्टर से उछलकर मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से मृतक का पोस्टमार्टम करने से स्पष्ट मना कर दिया और वह शव को अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर अपने गांव रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें