फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतरा युवक पैर फिसलने से गहराई में चला गया। जब तक उसके साथी बचाने को पहुंचे, तब तक वह डूब गया। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब दो घंटे के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय रविंद्र उर्फ रवि पुत्र कृष्णपाल रविवार दोपहर बाद गांव के पांच साथियों के साथ बीसलपुर मार्ग पर स्थित रूपपुर कमालू गांव में देवहा नदी किनारे बने तालाब में मछली पकड़ने गया था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। उससे वह तालाब में जा गिरा। गहरे गड्ढे में जाने की वजह से वह तालाब डूबने लगा। जब तक उसके साथी बचाने की कोशिश करते तब तक वह डूब गया। साथियों ने मामले की सूचना उसके परिवार वालों और पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसके शव को ढूंढ निकाला गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि परिवार वालों से जानकारी जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें