फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी को सत्ता तक पहुंचाएगी आप

Sat, 12 Dec 2015 11:21 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संयोजक दिलीप नगीना ने पार्टी की समीक्षा की। इस मौके पर राजीव अग्रवाल को जिला संयोजक चुना गया।
विज्ञापन

शहर के माधोटांडा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुए सम्मेलन में प्रांतीय संयोजक ने कहा कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखते हुए आम आदमी को सत्ता तक पहुंचाएगी। बरेली में 23 दिसंबर को होने वाले प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद के जिला संयोजकों से राय ली जाएगी। इसमें पांच हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा है। जोनल सचिव शरद मिश्रा ने कहा कि पूरे रूहेलखंड जोन की सभी 54 विधानसभाओं की कार्यकारिणी तैयार हो चुकी है। 23 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतर सके। रूहेलखंड प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद दानिश खां ने कहा कि पार्टी पंजाब में चमत्कार दिखाएगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना परचम अवश्य फहराएगी। शाहजहांपुर के संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी विपरीत परिस्थितियों में यहां तक पहुंची है। विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचारी पार्टियों को सबक सिखाया जाएगा। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मंडल संयोजक संदीप सक्सेना, अमित मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजीव सक्सेना, गोविंद रस्तोगी, हाजी शरीफ, केदारनाथ, मोहम्मद आरिश, अशोक शुक्ला, हरपाल सिंह, सुरेश गंगवार, राज पाठक, नरेश गुप्ता, अभय गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें