फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश मिस्टर, जसंविदर मिस फेयरवेल बनीं

Sat, 07 Feb 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए समारोह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस दौरान यश व जसविंदर को मिस्टर व मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

विद्यालय में शुक्रवार को हुए समारोह में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियर्स को पुष्पगुच्छ भेंट किए। छात्रा स्तुति, फारिहा, निदा, हिमांशी, मुस्कान ने स्वागत गीत, और अनुभव मिश्रा व त्रिशाल अरोड़ा ने  चुटकले सुनाकर सभी को लोटपोट कर दिया। ज्योति ने बालीवुड डांस वद वरुन राजपूत ने वेजुवां गीत पर डांस कर जमकर तालियां बटोरीं। अमीषा ने पंजाबी डांस, स्तुति ने वेस्टर्न डांस ने पेश किया। फारिहा, निदा, यश, रजत आदि ने सीनियर्स के लिए अंताक्षरी, बैलून डांस आदि प्रतियोगिताएं प्रस्तुत कर मनोरंजन किया। शुभम कश्यप ने कॉमेडी प्रस्तुत कर सभी को जमकर हंसाया। यश गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल व जसविंदर कौर को मिस फेयरवेल चुना गया। समापन पर प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संचालन अनुभव मिश्रा, यश अग्रवाल, धनंजय ने किया। इस मौके पर हेड मिस्ट्रेस वीना अरोड़ा समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें