फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्यूरिया सीएचसी में पांच महीनों से बंद है एक्स-रे कक्ष

विज्ञापन
न्यूरिया सीएचसी में बंद पड़ा कक्ष । संवाद
विज्ञापन
न्यूरिया। सीएचसी में पांच महीनों से एक्स-रे कक्ष पर ताला लटका हुआ है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे एक्स-रेे कराने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी न्यूरिया में टेक्नीशियन नहीं है, इस कारण यहां एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर टेक्नीशियन के सेवानिवृत्ति हो जाने के कारण आला अफसरों के आदेश पर यहां के टेक्नीशियन को वहां संबद्ध किया गया है।
-
मेडिकल कॉलेज में भी एक माह से डिजिटल एक्स-रे कक्ष बंद
मेडिकल कॉलेज में भी एक महीने से डिजिटल एक्स-रे कक्ष पर ताला लटका हुआ है। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को काफी दिक्कत हो रही हैं। डिजिटल एक्स-रे कक्ष बंद होने की वजह से सादा एक्स-रे कक्ष में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है जिसको सही करने के लिए इंजीनियर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें