फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन फार्म में लिखना  होगा आपराधिक इतिहास

Mon, 21 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बार एसोसिएशन की बैठक में सोमवार दोपहर को प्रदेश बार काउंसिल की उपाध्यक्ष मधुलिका यादव पहुंची। उन्होंने कहा कि वेरीफिकेशन फार्म में बीते पांच वर्षों में किए गए न्यायिक कार्य के पांच दस्तावेज साक्ष्य के रुप में लगाए जाएंगे। तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं द्वारा पंजीकृत कराए गए बैनामा में अधिवक्ता का नाम होने पर भी उसे विधिक काम का साक्ष्य माना जाएगा। उन्होंने कहा कि वेरीफिकेशन फार्म सामूहिक रुप से भरकर बार काउंसिल भेजे। कहा कि आपराधिक मुकदमा विचाराधीन होने पर उसका उल्लेख फार्म में अवश्य करें। अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई होगी। अधिवक्ताओं ने उनसे लाइब्रेरी दिलाने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष किशनलाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सचिव महेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, मोहम्मद इजहार अशरफ, केके शुक्ला, वृंदावन मौर्य, ज्योतिप्रकाश शुक्ला, मोहनलाल कश्यप, जयवीर सिंह, प्रेमराज सिंह यादव, अशोक पाठक, कुलदीप अवस्थी, रामप्रकाश वाजपेई, केके पांडेय, सुनील दीक्षित, रामऔतार रस्तोगी, सुरेश चंद्र सक्सेना उर्फ दिक्कू, रामचंद्र लाल गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

सत्यापन कार्रवाई से 
वकीलों का है हित
बीसलपुर। तहसील सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए बार कौंसिल उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष मधूलिका यादव ने कहा कि सभी अधिवक्ता अपना सत्यापन हर हालत में करा दें। सत्यापन कार्रवाई अधिवक्ताओं के हित में है। बैठक का संचालन प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया। बैठक में अधिकांश अधिवक्ता मौजूद थे।
विधि व्यवसाय से विरत वकीलों 
पर लगाएं रोक: मधूलिका
पूरनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष मधूलिका यादव ने वकीलों को अधिवक्ता हाल में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधि व्यवसाय से विरत वकीलों पर रोक लगाने की जरूरत है। मृतक वकील की विधवा को बीमा धन संबंधी और नए वकीलों को दो साल तक दिए जाने वाली सहायता, वकीलों को मिलने वाली चिकित्सा सहायता आदि की जानकारी दी। मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की मांग में सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पहले प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने नगर की मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने में सहयोग की मांग की। बैठक में राजेश्वर मिश्र, संतोष सक्सेना, देव शर्मा, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, गिरीश सक्सेना, जगदीश कुशवाहा, जगदीश कनौजिया, कुलदीप सक्सेना, विपिन सक्सेना, यूनुस खां, साजिद खां, बाहे गुरु, अरजिंदर सिंह, कमर खां, असलम खां, प्रदीप सक्सेना आदि थे। संचालन एसोसिएशन के महामंत्री अमिताभ मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें