फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवी मां की आराधना... कन्याओं को कराया भोज

विज्ञापन
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर नवरात्र अष्टमी पर पूजा अर्चना करने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़ । सं
विज्ञापन
अष्टमी पर माता के महागौरी स्वरूप की आराधना, गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने हवन भी किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा के लिए शहर, कस्बों और गांवों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हुई। सुबह से देर शाम तक मां की पूजा-अर्चना की गई। कन्या भोज और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कुछ श्रद्धालुओं ने हवन -पूजन भी किया।
मंगलवार को शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में या देवी सर्वभूतेषु मंत्र की गूंज सुनाई दी। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा को एकत्र हुए श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन और कन्या भोज किया। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। वहीं गोदावरी स्टेट कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर, बल्लभनगर के मां दुर्गा मंदिर और अशोक कॉलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में भी पूरे दिन माता के जयकारे गूंजते रहे। अशोक कॉलोनी के श्री राधाकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
शहर की वसुंधरा कॉलोनी के मंदिर में कॉलोनी की महिलाओं ने कीर्तन किया। माता की आराधना की। इसी तरह अशोक के श्री राधाकृष्ण मंदिर में भी महिलाएं माता के भजन गाती नजर आईं। लोगों ने घरों मेें भी भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
पूरनपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना की। कई घरों में हवन किया गया। कन्या भोज भी कराया गया। अष्टमी पर नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन

बीसलपुर। नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने माता महागौरी की पूजा-अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया और तरह-तरह की मनौतियां मानी। कुछ श्रद्धालुओं ने मंगलवार को अपने घरों में हवन पूजन भी कराया।

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर नवरात्र अष्टमी पर पूजा अर्चना करने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़ । सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें