फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाकर कथा को दिया विश्राम

विज्ञापन
बिलसंडा में आयोजित रामकथा में मौजूद लोग । स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के रामजानकी सत्संग भवन में चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया गया। इसके बाद कथा को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन


कथा व्यास पंकज मिश्र ने बताया कि भगवान श्रीराम व रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। रावण की सेना के कई धुरंधर योद्धा मारे गए। अंत में रावण पर भगवान राम ने अनेक बाणों से प्रहार किया, लेकिन वह नहीं मरा। इसके बाद विभीषण ने उसकी नाभि में अमृत होने का रहस्य बताया। तब श्रीराम ने उसकी नाभि में तीर मारकर रावण का वध किया। इसके बाद श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। प्रभु श्रीराम राम के स्वरूप की आरती उतारी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें