फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 5:11 से रात 8:20 बजे के मध्य करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आज घरों में पूजन होगा। इसके लिए लोगों ने शुभ मुहूर्त भी निकलवा लिया है। शाम पांच बजे से रात आठ बजे के मध्य पूजन शुभ माना गया है।
विज्ञापन

दीपावली आज मनाई जाएगी। इसको लेकर कई दिन से तैयारियां चल रहीं थीं। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद लोग अब पर्व मनाने का इंतजार कर रहे हैं। माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किस मुहूर्त में किया जाए इसको लेकर भी विद्वानों से लोगों ने जानकारी कर ली है। माता यशवंतरी देवी मंदिर के पुजारी योगेश बाजपेई ने बताया कि पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:11 मिनट से रात 8:20 मिनट तक है।
उनका कहना है कि माता को कमल के पुष्प की माला पहनानी चाहिए। इसके अलावा कौड़ी, गोमती चक्र के साथ मिठाई, फल और पुष्प साथ रखें। बताया कि भाईदूज तीन नवंबर को मनाई जाएगी। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 9:19 बजे से 10:41 बजे और इसके बाद अपराह्न 1:12 से 2:48 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें