फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली बवाल से चिंतित पुलिस जुमे को लेकर अलर्ट, किया रूट मार्च

Fri, 03 Oct 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आई लव मोहम्मद विवाद के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों, प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इनपुट को देखते हुए खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। बृहस्पतिवार देर शाम एसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास रहे।
विज्ञापन

कानपुर से आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देश भर में प्रदर्शन में बदल गया। जिले के जहानाबाद, पूरनपुर क्षेत्र में भी इसको लेकर जुलूस निकाले गए। इधर हाल ही में बरेली में हुए बवाल के बाद जिले में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरह की अराजकता रोकने के लिए पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को तुरंत जेल भेजा जाएगा। सीओ, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों, प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

खुराफातियों की तुरंत दें सूचना
- एसपी ने कोतवाली में शांति समिति की बैठक की। इसमें कहा कि धर्मगुरुओं और व्यापारियों से शांति बनाए रखने और खुराफातियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके अलावा शहर में मॉक ड्रिल कर संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि नमाज और शनिवार को निकलने वाले जुलूस-ए-गौसिया को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जहानाबाद, बरखेड़ा, पूरनपुर, न्यूरिया और माधोटांडा क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें