आर्य समाज भवन में रविवार को विश्व शांति के लिए हवन हुआ, जिसमें अथर्ववेद के मंत्रों से विशेष आहुतियां दी गईं।
इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान राजेंद्र प्रसाद मिश्र, मंत्री भूपराम वेदार्थी, उप प्रधान डॉ. सतेंद्र कुमार, बाबूराम मौर्य, चंद्रपाल गंगवार, हरस्वरूप, डॉ. राजेश शर्मा और रामभरोसे लाल समेत अधिकांश आर्यजन मौजूद थे।