फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू टिकैत की बैठक में भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

Sat, 07 Jun 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक को संबो​धित करते भाकियू नेता। स्त्रोत संगठन - फोटो : :घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को मंडी समिति गेस्ट हाउस में पंचायत की गई। इसमें यूनियन के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं प्रभारी पश्चिमी विजेंद्र सिंह यादव व मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो मौजूद रहे। इस दौरान भानु गुट के कई किसान कार्यकर्ताओं ने टिकैत गुट की सदस्यता ग्रहण की। इनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पीलीभीत प्रशासन किसानों के हितों में कार्य करने की रूचि नहीं दिखा रहा है। उनकी समस्याओं लेकर सजग भी नहीं है। ऐसे में जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। बैठक में गुरदीप सिंह गोगी, प्यारेलाल वर्मा, गुरजीत सिंह, दशरथ सिंह, नरेश मिश्रा, वीरपाल राजपूत, पूरन लाल, हिमांशु गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें