डीएम को ज्ञापन देते कार्यकर्ता। संवाद
पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को यातायात व्यवस्था पर बिंदुवार ज्ञापन सौंपा। कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बाजार क्षेत्रों में पार्किंग की अनुपलब्धता पर विचार करते हुए मीना बाजार को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही रेलवे स्टेशन के पास स्थित मूलचंद धर्मशाला की जर्जर स्थिति पर भी चिंता जताई गई। संगठन ने मांग की कि इस ऐतिहासिक धर्मशाला का जीर्णोद्धार कर इसे अयोध्या या हरिद्वार की तर्ज पर आधुनिक स्वरूप में बदला जाए।
ज्ञापन देने वालों में संजीव मिश्रा, पंकज शर्मा, मयंक जायसवाल, गौरव शर्मा, सर्वेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद