पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में गांव बिठौरा के पास अज्ञात वाहन ने एक की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर बुधवार की देर शाम घर लौट रहा था।
थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ हनुमान गढ़ी निवासी कृष्णा ने बताया कि उनके चाचा 32 वर्षीय सूरज प्रकाश गांव बिठौरा के पास एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह रोज की तरह बुधवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने ईंट भट्ठे पर गए थे। वापस लौटते समय देर शाम गांव बिठौरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने उनकी जेब में रखी डायरी में लिखे पते पर घर वालों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुशीला देवी विलखने लगी। मृतक के दो पुत्र पांच वर्षीय देबू, दो वर्षीय राजू व आठ वर्ष की पुत्री रिमझिम है। सभी का रो-रो बुरा हाल है।