फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

28 मई की शाम को पांच बजे मझोला पुलिस को सूचना मिली कि मझोला-भिखारीपुर पीलीभीत टेंपो स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। युवक की पहचान बाबूराम पुत्र छदम्मी लाल निवासी जटपुरा थाना न्यूरिया के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि बाबूराम प्रतिदिन घर से उत्तराखंड के खटीमा में मजदूरी करने के लिए जाता था। मजदूरी करके वापस आते वक्त संभवतः उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। न्यूरिया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें