पूरनपुर। हजारा गांव के समीप कटान से बचाव के लिए कार्य बृहस्पतिवार को भी शुरू नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर कम होने से कटान की गति में तेजी आई। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने को बुधवार को बंबू क्रेट बनाने को ढांचा बनवाए गए थे। बंबू क्रेट में मिट्टी भरे कट्टे भरकर नदी किनारे लगाया जाना है। नदी की धार के समीप कटान के चलते रेत नहीं मिली। नदी किनारे के किसानों ने अपने खेतों से फसलें खराब होने को लेकर मिट्टी लेने से इन्कार कर दिया। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि जो भी समस्या है। निरीक्षण कर उसको ठीक कराया जाएगा। संवाद