फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्धारित गहराई में शुरू किया पाइपलाइन बिछाने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जल निगम के अवर अभियंता के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से गांव परेवा में निर्धारित गहराई में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। मामले की शिकायत ग्राम प्रधान ने अवर अभियंता से फोन पर की थी और कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

गांव परेवा में पानी का ओवरहैड टैंक स्वीकृत होने के बाद जल निगम के ठेकेदार के कर्मचारियोंं ने डेढ़ सप्ताह पूर्व गांव में पाइपलाइन डलवाने का कार्य शुरू किया था। इस समय ग्रामीणों ने यह कहकर पाइपलाइन बिछवाने का कार्य रुकवा दिया था कि उसे निर्धारित गहराई में नहीं डाला जा रहा है।
ग्राम प्रधान आकाश शर्मा ने जल निगम के अवर अभियंता को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। अवर अभियंता ने ठेकेदार को निर्धारित गहराई में ही पाइपलाइन डलवाने के निर्देश दिए। उसके बाद बृहस्पतिवार से ठेकेदार के कर्मचारियों ने निर्धारित गहराई में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया, इसकी पुष्टि ग्राम प्रधान ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें