पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को राहत देने के लिए बनवाए जा रहे दिव्यांग शौचालयों का कार्य धीमा है। आंकड़ों के अनुसार जिले में स्वीकृत 70 के सापेक्ष 18 विद्यालयों में ही कार्य पूरा हो सका है।
बेसिक स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय बनवाए जाने की मंजूरी दी गई है। 40 के सापेक्ष 18 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जबकि 11 में 90 फीसदी, दो विद्यालयों में 50 फीसदी काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है। वहीं नौ विद्यालयों में अब भी दिव्यांग शौचालयों का निर्माण शुरू होना है।
इसके अलावा जिले में 70 विद्यालयों को सूचीबद्ध किया गया है। वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 में 70 में 30 विद्यालय प्रस्तावित किए गए हैं। इसके सापेक्ष 14 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली है। धनराशि प्राप्त होने का इंतजार किया जा रहा है।
बीएसए ने बताया कि दिव्यांग शौचालय का निर्माण बजट आवंटन के आधार पर कार्य किया जा रहा है। गुणवत्ता के साथ कार्य को शीघ्र पूरा कराने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। नजर भी रखी जा रही है।