पीलीभीत। लकड़ी आपूर्ति के नाम पर 1.27 लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव निवासी खालिद हुसैन ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान पहचान बरेली के थाना देवरनियां के गांव रहपुरा गनीमत निवासी लकड़ी सप्लायर तसलीम से हुई थी। कुछ समय बाद उससे लकड़ी खरीदने की बात हुई।
आरोप है कि करीब 1.27 लाख रुपये उक्त सप्लायर के मोबाइल नंबर पर फोन पे द्वारा भेज दिए। रुपये भेजने के बाद भी लकड़ी सप्लाई नहीं की गई। छह जनवरी 2023 को तस्लीम अपने दो साथियों के साथ चिड़ियादाह गांव में स्थित दुकान पर आया और गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।