फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवरात्र आज से, मैया के स्वागत के लिए मंदिर और घर-द्वार सजे

विज्ञापन
पीलीभीत की किराना मंडी में लगी दुकान पर नवरात्र के लिए माता की चुनरी देखती महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरु हो रहे हैं। नौ दिन तक देवी मां के भक्त उपवास रखकर उनकी आराधना करेंगे। मंदिरों में दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। यशवंतरी देवी मंदिर के बाहर शृंगार की दुकानें सज गईं हैं। बाजारों में भी पूजा और माता रानी के शृंगार की सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने के दिन से ही मां अंबे की सवारी तय होती है। अगर नवरात्र की शुरुआत रविवार या सोमवार के दिन होती है तो मां हाथी पर, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शुरुआत होने पर पालकी या डोली पर सवार होकर आती हैं। इस बार माता पालकी पर सवार होकर आएंगी। वैसे सभी यही जानते हैं कि मां दुर्गा की सवारी शेर है, लेकिन धर्म ग्रंथों के अनुसार देवी दुर्गा के आगमन का वाहन हाथी, घोड़ा, नाव, पालकी भी है। नवरात्र का समापन शनिवार और मंगलवार के दिन होने पर, मां दुर्गा मुर्गे पर सवार होकर प्रस्थान करती हैं।
इधर, नवरात्र के लिए बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, नगला मंदिर आदि में सफाई के साथ विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आज से शुरु होने वाले नवरात्र व्रत को लेकर मंदिरों की सफाई के साथ ही विशेष साज-सज्जा का काम कराया गया है। मंदिर के बाहर भक्तों की सुविधा के लिए नारियल, चुनरी आदि पूजन सामग्री की दुकानें भी लगी हैं। देर शाम तक मंदिरोें को आकर्षक रूप से सजा दिया गया था।
विज्ञापन


ऐसे करें माता शैलपुत्री की पूजा
देवी मां का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का है। यह देवी बहुत ही शांतिप्रिय हैं। इनकी पूजा के लिए सुबह उठकर स्नानादि करके स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद आटे से चौक बनाकर एक चौकी पर मां दुर्गा की प्रतिमा तथा कलश की स्थापना करें। इसके बाद मां शैलपुत्री का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। चूंकि मां शैलपुत्री को सफेद रंग प्रिय हैं अत: उन्हें सफेद वस्त्र और सफेद फूल चढ़ाएं। जहां तक संभव हो, भोग के लिए भी सफेद मिठाई का ही उपयोग करें। इसके बाद मां शैलपुत्री की कथा का श्रवण करें। दुर्गा सप्शती का पाठ करें।

देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां पूरी

बीसलपुर। क्षेत्र के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले नवरात्र के सिलसिले में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली स्थित बड़े देवी मंदिर के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल और गांव इलाबांस के देवी मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरि ने बताया कि नवरात्र के सिलसिले में मंदिरों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। मंदिर परिसरों में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं। कार्यकम नौ दिन तक चलेगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहेगा। संवाद

पीलीभीत की किराना मंडी में लगी दुकान पर नवरात्र के लिए माता की चुनरी देखती महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें