फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार जीते तीन मुस्लिम विधायक

Fri, 27 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2007 में पहली बार जिले की चार में से तीन सीटों पर मुस्लिम विधायक जीते थे। बीसलपुर और पूरनपुर सीट पर बसपा के प्रत्याशी जीते थे जबकि शहर में सपा और बीसलपुर में भाजपा का प्रत्याशी जीता। बसपा को इस चुनाव में पहली बार जिले में दो सीटें मिली थीं। पूरनपुर की सीट बसपा ने सपा से छीनी थी। शहर सीट पर सपा के रियाज अहमद का कब्जा बरकरार रहा। भाजपा के पूर्व विधायक बीके गुप्ता दूसरे और बसपा के हेमराज वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बीसलपुर में बसपा के अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू भाजपा के पूर्व विधायक रामसरन वर्मा को हराकर एक फिर विधायक बने। पूरनपुर में बसपा के अरशद खां ने जीते जिन्होंने कांग्रेस के वीएम सिंह हराया। निवर्तमान विधायक भाजपा के डॉ. विनोद तिवारी चौथे स्थान पर पहुंच गए। सपा के जयेश प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। बरखेड़ा सुरक्षित सीट पर पीतमराम और सुखलाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भाजपा के सुखलाल विजयी रहे। यहां बसपा के रमेश राजा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें