फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपनी सुरक्षा खुद कर सकेंगी महिलाएं

Thu, 01 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अब अपनी सुरक्षा खुद कर सकेंगी महिलाएं - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
राह चलते किसी भी विपत्ति पर महिलाएं खुद अपनी रक्षा कर सकेंगी। इसके लिए पुलिस लाइन में महिलाओं को चार दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुरू हुए प्रशिक्षण का एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चार दिन तक महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपनी रक्षा स्वयं कर सकेंगी। उद्घाटन के बाद विभिन्न कॉलेजों से पहुंची छात्राओं एवं महिलाओं को महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अनुपम सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षकों ने टिप्स दिए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के अलावा दूसरी महिलाओं की रक्षा करने एवं आपात स्थिति बचने आदि की जानकारी दी जाएगी। रविवार को इसका समापन किया जाएगा। इच्छुक महिला एवं बालिकाएं पुलिस लाइन पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें