फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभियान चलाकर समूह से जोड़ी जाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
28 से चार अक्तूबर तक चलेगा अभियान, रोजगार से जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन

पीलीभीत। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले में सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक गांव-गांव महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग और समूहों से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ऐसी महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा, जो अभी तक किसी स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं। समूहों से जुड़ने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण, ऋण और रोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर समूह की महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे महिलाएं सशक्त हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें