फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं को पढ़ाया अधिकारों का पाठ, बेहतर काम पर मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया गया। अधिकारों की जानकारी दी गई। बेहतर काम करने वाली स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत हुए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और स्कूल/कॉलेज की अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं के बनाए उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्री, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य उत्पाद, सजावटी वस्तुएं व अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री के स्टाल लगाए। इन स्टालों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी कला, हुनर एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया।
अफसरों ने स्टालों का निरीक्षण किया। महिलाओं के कार्यों की सराहना की। महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने, अपने उत्पादों के विपणन एवं डिजिटल माध्यमों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें