स्वीप के मतदाता जागरूकता अभियान में दिलाई गई शपथ । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर महिला मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदीय स्वीप कोऑर्डिनेटर शिक्षक इंतजार खान के नेतृत्व में शहर के एक निजी कॉलेज में आयोजन हुआ। जिसमें जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर ने महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रही हैं। ऐसे में वे मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी सहयोग करें।
सेंट एलायसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर शाहजी क्रिस्टोफर ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। बता दें कि जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर लगभग 6 माह से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं।