महिला अस्पताल के निर्माण में आड़े आई जगह की कमी
नगर का महिला चिकित्सालय 50 बेड का होगा। इसकी धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है, लेकिन पर्याप्त जगह न मिलने पर भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। कई साल पहले सीओ कार्यालय के समीप महिला चिकित्सालय का निर्माण कराया गया था। जिसके बाद क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए राहत मिली थी। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम के अनुसार इसको अब 50 बेड का बनाया जाएगा। भवन का निर्माण कराने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है लेकिन अब जगह की समस्या आडे़ आ रही है। जेई विश्राम सिंह ने बताया कि एनएचआरएम के तहत भवन निर्माण को परिसर में पर्याप्त भूमि नहीं है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी को पुराने भवन का मूल्यांकन कराने को पत्र लिखा गया है। ताकि पुराने भवन को तोड़वाकर नए भवन का निर्माण कराया जा सके।