फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के बाद से फरार महिला तीनों बेटों के साथ मिल गई बिहार में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पति की हत्या के बाद घर से अचानक लापता हुई पत्नी और उसके तीनों बेटों को आखिरकार चौथे दिन बिहार में स्थानीय पुलिस ने ढूंढ निकाला। शुक्रवार रात वे चारों पुलिस को बिहार-झारखंड सीमा के पास मिले। इसके बाद शनिवार सुबह पुलिस टीम चारों को लेकर बिहार से पीलीभीत के लिए रवाना हो गई। रविवार तड़के उनके माधोटांडा थाने पहुंचने की संभावना जताई गई। यहां पूछताछ के बाद ही हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

माधोटांडा के गांव केशोपुर में बीते शनिवार को पूरे परिवार के साथ लापता किसान रामऔतार का शव सोमवार की रात उसके घर के ही एक कमरे में भूसे के ढेर के नीचे दबा मिला था। इसके बाद शक के दायरे में आई पत्नी रेखा देवी और बड़े बेटे सागर की की तलाश हुई तो उनकी लोकेशन बिहार में मिली थी। लोकेशन के आधार पर बुधवार को माधोटांडा थाने से एक पुलिस टीम बिहार पहुंची थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही महिला अपने मायके से बच्चों को लेकर भाग निकली थी। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने लोकल पुलिस की मदद से महिला के परिवार वालों से उसके बारे में सख्ती से पूछताछ की। इससे रेखा देवी और बच्चों के बारे में टीम को कुछ सुराग मिले। पुलिस ने बिहार में एक जगह छापा मारा तो महिला वहां भी नहीं मिली। मोबाइल फोन बंद होने से पुलिस को महिला और उसके बच्चों की लोकेशन भी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना की मदद से बिहार-झारखंड सीमा के पास स्थित एक गांव से महिला और उसके तीनों बच्चों को बरामद कर लिया गया। महिला के दोनों छोटे बच्चे भी उसके साथ बताए जा रहे हैं। शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस महिला और उसके तीनों बच्चों को लेकर वहां से रवाना हो गई। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि महिला और बच्चों को बरामद कर लिया गया है। उस पर हत्या की एफआईआर दर्ज है। घटना बारे में महिला और उसके बच्चों से पूछताछ की जाएगी। तभी पता चलेगा कि रामौतार की हत्या किस वजह से की गई और उसमें कौन-कौन शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें