फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली गिरने से महिला की हालत बिगड़ी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तेज बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से घुंघचाई थाना के गांव भैंसासुर के जितेंद्र की पत्नी हीराकली (51) की हालत खराब हो गई। हीराकली को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, गांव के सुखलाल के मकान की खिड़की बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे हुई। गांव के जितेंद्र ने बताया कि आसमान पर छाए काले बाादलों के दौरान झमाझम बारिश हुई। घर के समीप बंधी गाय को बारिश से बचाने को अंदर बांधकर चारपाई पर बैठा ही था। तेज बारिश के चलते पानी बरामदा में न आ जाए। इसको लेकर उसकी पत्नी हीराकली प्लास्टिक के बोरे लगा रही थी। इस दौरान गड़गड़ाहट के साथ बिजली हीराकली के समीप गिर गई। करंट की चपेट में आकर हीराकली की हालत खराब हो गई। सीएचसी लाई गई हीराकली को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जितेंद्र ने बताया कि इसके अलावा उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले सुखराम के घर की खिड़की बिजली गिरने से विंडो क्षतिग्रस्त हो गई। महिला का इलाज करने वाले सीएचसी के चिकित्सक सूरज पांडेय ने बताया कि हीराकली झुलसी नहीं है। उसके पास जमीन पर बिजली गिरने से करंट लगा होगा। तहसीलदार आशीष गुप्ता ने बताया कि बिजली गिरने से हीराकली के पैरों में लालिमा आ गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें