सुदामा कई किलोमीटर दूर चलकर नहर किनारे पहुंची और उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे खड़े कुछ लोगों ने महिला को छलांग लगाते देख लिए। दो लोगों ने नहर में छलांग लगाकर महिला को नहर से निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुदामा को पूरनपुर नगर स्थित उसके मायके पहुंचा दिया। घुंघचाई चौकी इंचार्ज मंगल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में शनिवार शाम को झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। सुदामा को समझाकर उसके मायके छुड़वा दिया गया।