पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ में खेत पर गए युवक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाया और गांव के धनाढ्य लोगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। आहट होने पर बदमाश भाग गए।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी खेमकरन ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह गांव से 200 मीटर दूर अपने खेत पर गया था। अचानक गन्ने के खेत से निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घास की गठरी उठाने के बहाने से बुलाकर बंधक बना लिया और गांव की गतिविधियों के बारे में पूछा। धनाढ्य लोगों के नाम बताने को कहा, मना करने पर उसे बेरहमी पीटा। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।