फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कब्जे का विरोध करने पर महिला से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए महिला से छेड़खानी की।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसने अपने गांव में ही जमीन खरीदी है। जिस पर गांव के संतोष, कृष्णपाल, गंगाराम और काशीराम कब्जा करना चाहते हैं। एक नवंबर की शाम करीब आठ बजे आरोपी जमीन पर कब्जे की नीयत से आए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके देवर के साथ मारपीट की। साथ ही उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने आरोपियों पर जाति सूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें