पूरनपुर। प्रेमी के घर जा धमकी युवती को उसके प्रेमी के परिजन ने घर में रखने से इन्कार कर भगा दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत की है।
घटना शनिवार को सेहरामऊ उत्तरी थानाक्षेत्र के गांव जोगराजपुर की है। समीप के गांव की एक युवती ने बताया कि गांव निवासी युवक से उसका महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। युवती शनिवार को अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी के परिजन ने उसे घर में रखने से इन्कार कर भगा दिया। युवती ने प्रेमी के परिजन पर प्रेमी से न मिलने देने और अभद्रता करने की शिकायत की है। संवाद