फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला से बाइक सवार ने की छेड़छानी, विरोध करने पर पीटा

Sun, 25 Jun 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ऑटो से घर जा रही महिला से बाइक सवार ने रास्ते में छेड़खानी की। गांव पहुंचने पर महिला की पिटाई कर दी। महिला का पति आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसे भी गालीगलौज कर पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना 16 जून की है। पीड़िता ने बताया कि वह पूरनपुर से ऑटो से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार कमलेश उर्फ राजू ने छेड़खानी की। विरोध करने पर गांव पहुंचकर कमलेश ने उसकी पिटाई की। इसकी जानकारी उसने घर पहुंचकर पति को दी। पति आरोपी के घर शिकायत करने गया तो पति की भी गालीगलौज कर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव घाटमपुर निवासी कमलेश उर्फ राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें